फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीफेशियल के बाद ये 6 काम करने से हो सकता है चेहरे पर रिएक्शन!

फेशियल के बाद ये 6 काम करने से हो सकता है चेहरे पर रिएक्शन!

किसी पार्टी में जाना हो या कोई फंक्शन हो लड़कियां सबसे पहले पार्लर जाती हैं और फेशियल करवाती हैं। पार्लर में आपकी स्किन और रंग के हिसाब से कई तरह के फेशियल किए जाते हैं। माना जाता है 30 की उम्र के...

फेशियल के बाद ये 6 काम करने से हो सकता है चेहरे पर रिएक्शन!
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Dec 2017 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी पार्टी में जाना हो या कोई फंक्शन हो लड़कियां सबसे पहले पार्लर जाती हैं और फेशियल करवाती हैं। पार्लर में आपकी स्किन और रंग के हिसाब से कई तरह के फेशियल किए जाते हैं। माना जाता है 30 की उम्र के बाद लड़की को महीने में एक बार तो फेशियल करवाना ही चाहिए। लेकिन अब कम उम्र में भी लड़कियां भी महीने में कम से कम एक बार तो फेशियल करवा ही लेती हैं। फेशियल करवाने से आपकी स्किन की टैनिंग तो हटती ही है इसके अलावा स्किन भी अच्छी रहती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं फेशियल करने के बाद आपको कुछ काम बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। वरना फेशियल का रिएक्शन भी हो सकता है। जी हां, लोगों को इस बारे में कम जानकारी होती है कि फेशियल करवाने के कम से कम एक हफ्ते बाद तक कुछ ऐसी चीजें है जिनसे आपको बचना चाहिए लेकिन लोग अक्सर ये गलती कर बैठते हैं। जिसका नतीजा ये होता है कि कभी-कभी चेहरे पर उसका रिएक्शन भी हो जाता है। जानें वो कौन सी चीजें हैं जो आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 
    
फेशियल करवाने के 4 घंटे तक मुंह ना धोएं :  फेशियल करवाने के बाद कम से कम 4 घंटे तक तो  साबुन से भूलकर भी मुंह ना धोएं। अगर चेहरा साफ करना है तो पानी की हल्की छीटें मारकर पोछ लें लेकिन साबुन का इस्तेमाल ना करें।  

कम से कम तीन दिन तक स्क्रब ना करें : फेशियल कराने के बाद कम से कम तीन दिन तक चेहरे पर स्क्रब नहीं करना चाहिए। फेशियल कराने के बात वैसे ही आपकी स्किन साफ और सेंसिटिव हो जाती है जिसके बाद जल्दी स्क्रब करने से चेहरे पर दाने हो सकते हैं या चेहरा छिल सकता है।

धूप में ना जाएं : फेशियल करवाने के तुंरत  बाद भूलकर भी धूप में ना जाएं वरना चेहरे पर इसका रिएक्शन हो सकता है। अगर आपको बाहर जाना बहुत ही जरूरी है तो चेहरे पर कपड़ा लपेटकर जाएं।  

थ्रेडिंग ना करवाएं : फेशियल करवाने के बाद थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। दरअसल फेशियल करवना के बाद स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाती है जिससे थ्रेडिंग बनवाते टाइम कट लगने के चांसेज ज्यादा हो जाते हैं। इसलिए अगर आपको थ्रेडिंग और फेशियल दोनों चीजें करवानी हैं तो पहले थ्रेडिंग करवाएं उसके बाद फेशियल।

फेस मास्क ना लगाएं : जब भी फेशियल करवाएं उसके एक  बाद एक हफ्ते तक किसी भी तरह मास्क चेहरे पर ना लगाएं इससे फेशियल ग्लो खत्म हो जाता है। 

वैक्सिंग ना करवाएं : फेशियल करवाने के बाद चेहरे पर कभी वेक्सिंग नहीं करवानी चाहिए। क्योंकि फेशियल करवाने के बाद त्वचा मुलायम हो जाती है जिसके बाद वैक्सिंग करवाने से त्वचा छिल सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें