रमजान स्पेशल: असलम चिकन कॉर्नर का स्पेशल बटर क्रीम चिकन
रमजान का महीना चल रहा है और अल्लाह के बंदे रोजा, नमाज के जरिए अल्लाह को राजी करने में जुटे हुए है। रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं और इफ्तार के बाद खाना खाते हैं। रमजान के...
रमजान का महीना चल रहा है और अल्लाह के बंदे रोजा, नमाज के जरिए अल्लाह को राजी करने में जुटे हुए है। रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं और इफ्तार के बाद खाना खाते हैं। रमजान के महीने में हम भी दिल्ली की गलियों में घूमते हुए जामा मस्जिद के करीब फेमस असलम चिकन कॉर्नर पर जा पहुंचे।
यह शॉप सिर्फ शाम को ही खुलती है। इसकी शुरुआत यहां के ऑनर असलम ने 20 साल पहले की थी। मार्केट में चल रहे कॉम्पिटीशन के बावजूद इन्होंने खुद को स्थापित किया और आज इनके कॉर्नर पर हर रोज हजारों लोग आते हैं। इनकी खासियत इनका बटर क्रीम चिकन है। वैसे तो पुरानी दिल्ली में चिकन खाने के लिए लोग और भी कई होटलों का रुख करते हैं लेकिन असलम चिकन का यह खास बटर क्रीम चिकन आपको इसका स्वाद लेने के लिए मजबूर कर देगा।
वीडियो में देखकर जानें इसकी खासियत क्या है