फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीचैत्र नवरात्रि 2018: आज बनाएं आलू का हलवा

चैत्र नवरात्रि 2018: आज बनाएं आलू का हलवा

आलू तो व्रत में खाया जाता ही है। आलू के चिप्स वगैरह घर में बनाते है। वैसे ही आलू का हलवा भी बनाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी भी बन जाता है। आइए जानते है कैसे बनाते है...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Sun, 18 Mar 2018 11:41 AM

आलू का हलवा

आलू का हलवा 1 / 2

आलू तो व्रत में खाया जाता ही है। आलू के चिप्स वगैरह घर में बनाते है। वैसे ही आलू का हलवा भी बनाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी भी बन जाता है। आइए जानते है कैसे बनाते है आलू का हलवा:

सामग्री  
आलू - 4-5 मध्यम
चीनी - आधा कप
घी - 4 टेबल स्पून
दूध - एक कप
किशमिश - 1 टेबल स्पून 
काजू  -  1 टेबल स्पून टुकड़ों में काटे हुए
इलाइची  -  5-6 छीली हुई
बादाम - 6-7 बारीक कतरे

अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने की विधि

आलू का हलवा

आलू का हलवा 2 / 2

विधि 
आलू को उबाल लीजिए और छील कर तोड़ लीजिए। कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिए। अब इसमें आलू डाल कर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट भुने। अब इसमें दूध, चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिए। हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें। अब गैस बंद कर दीजिए। आलू के हलवे में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए। 

आपका आलू का हलवा तैयार है। इसमें बादाम ऊपर से डालकर सजाइए और सर्व करें।