फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी अनोखी ऑन लाइनकुछ इस तरह चुनें अपनी शादी का लहंगा

कुछ इस तरह चुनें अपनी शादी का लहंगा

शादी का सीजन शुरू हो गया है। आपने अगर अपनी शादी का लहंगा अभी नहीं खरीदा है तो इन रंगों पर खास ध्यान दे सकती हैं

Pratimaहिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीThu, 16 Nov 2017 03:55 PM

मोनोटोन का जलवा

मोनोटोन का जलवा1 / 5


मोनोटोन लहंगा व साड़ी इस सीजन खूब चलन में हैं। लीक से हट के वैवाहिक परिधानों के साथ प्रयोग करना हो तो अपनी गर्मी की शादी के लिए हल्काबैंगनी या हल्के नीले रंग का लहंगा चुनिए। ठंड में संतरा, ऐंबर और मयूरपंखी रंग को आजमा सकती हैं।
 

ओम्ब्रे का असर

ओम्ब्रे का असर2 / 5

लहंगे के रंग को लेकर अगर पशोपेश में हैं तो दो रंग को एक साथ पहनिए! परंपरागत रंगों से परे सोचिए और एक ही रंग के हल्के और गहरे शेड्स से मिला हुआ लहंगा या साड़ी अपनी शादी के लिए चुनिए। ओम्ब्रे हेयर कलर और नेल आर्ट पहले से ही चलन में हैं।
 

हल्के रंगों का कमाल

हल्के रंगों का कमाल3 / 5

न्यूड, बेज और टोस्टेड आलमंड हर दुल्हन की लिस्ट में मौजूद हैं। ये रंग सबसे अच्छे तब लगते हैं, जब ये टोनल सिक्वेंस या धागों की कसीदाकारी से  सजे हों। इन रंगों के लिए लेस, सिल्क, नेट और वेलवेट जैसे फैब्रिक चुने जा सकते हैं।
 

हॉट स्ट्रॉबेरी रंग सर्दियों के लिए

हॉट स्ट्रॉबेरी रंग सर्दियों के लिए4 / 5

डस्टी पिंक और इस साल के सलेटी नीला रंग हैं। सर्दियों की शादी के लिए हॉट स्ट्रॉबेरी या वाटरमैलन पिस्ताचियो रंग कमाल करेंगे। इन रंगों के लहंगे में आप किसी परी से कम नहीं दिखेंगी। पेस्टल की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये रंग बहुत ही सोबर होते हैं। ये रंग सिल्वर थे्रड कसीदाकारी या आइवरी वर्क के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं।
 

पर्शियन स्टाइल 

 पर्शियन स्टाइल 5 / 5

एमराल्ड, सैफायर, ऑक्सफोर्ड रेड और मॉव जैसे रंग शाही अंदाज के हैं। ये रंग शादी वाले दिन आपके व्यक्तित्व को असरदार बनाएंगे और आप आत्मविश्वास से भरपूर दिखेंगी। कीमती और ग्लैमरस फैब्रिक जैसे वेलवेट या ब्रोकेड, इन रंगों के साथ सबसे अच्छे लगते हैं। अगर आपकी रंगत सांवली है तो ये रंग आप पर खूब फबेंगे।