झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। जेएसी 10वीं परीक्षा 2023 और जेएसी 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन मार्च-अप्रैल, 2023 में कराया जाएगा। हर वर्ष जेएसी 10वीं परीक्षा में करीब साढ़े 4 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब ढाई लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम एक ही दिन जारी किया था। इंटर आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट बाद में जारी किया गया था। जैक मैट्रिक परीक्षा 2022 में 92.19 फीसदी स्टूडेंट्स और इंटर में 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जैक बौर्ड 10वीं में लड़कों का रिजल्ट 95.71 फीसदी और लड़कियों का 95.50 फीसदी रहा था। मैट्रिक में पांच छात्रा और एक छात्र स्टेट टॉपर बने थे। झारखंड बोर्ड 10वीं में 225854 फर्स्ट डिविजन से, 124514 सेकेंड डिविजन से और 23524 थर्ड डिवजिन से पास हुए थे। मैट्रिक में कोडरमा जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा ( 98.126 प्रतिशत ) और जामताड़ा का सबसे खराब ( 90.441 प्रतिशत) रहा था। झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में लड़कों का पास प्रतिशत 92.16 और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.24 रहा। जैक झारखंड बोर्ड इंटर साइंस में प्रथम श्रेणी में 54769 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5117 विद्यार्थी और तृतीय श्रेणी में 13 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं जैक 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2022 में 97.43 फीसदी स्टूडेंट्स और कॉमर्स में 92.75 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट और जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट एक दिन 30 जून को जारी किया गया था। आर्ट्स में 99.27 फीसदी रिजल्ट के साथ खूंटी जिला टॉप पर रहा था। वहीं कॉमर्स में जामताड़ा का रिजल्ट 98.18 फीसदी के साथ सबसे अच्छा रहा। जैक 10वीं 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को पास होने के लिए प्रत्येक पेपर में 33 मार्क्स की आवश्यकता है। जेएसी 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 मई माह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा के नतीजे www.livehindustan.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर भी चेक किए जा सकेंगे।
Jharkhand Academic Council or JAC conducts examinations of 10th and 12th class every year. JAC 10th Exam 2023 and JAC 12th Exam 2023 will be held in the month of March-April. Every year, approximately 4.5 lakh students take up 10th school exam and around 2.5 lakh students take up 12th exam. Last year, JAC 10th Result overall pass percentage was recorded at 92.19. Jharkhand Board released JAC Matric and JAC Inter Science result on the same day. JAC Inter Arts result and JAC Inter Commerce Result were released after some days. 92.19 percent students passed in JAC 10th Exam 2022 while 92.25 percent students passed in JAC 12th Exam. In JAC Board 10th Class, the result of boys was 95.71 percent and girls was 95.50 percent. Five girl students and one boy became state toppers in matric class. In Jharkhand Board 10th exam, 225854 passed in first division, 124514 in second division and 23524 in third division. Koderma district had the best performance (98.126 per cent) and Jamtara the worst (90.441 per cent) in matric. The pass percentage of boys in Jharkhand Board 12th Science exam was 92.16 while girls was 92.24. In Jac Jharkhand Board Inter Science exam, 54769 students passed in first division, 5117 students in second division and 13 students in third division. In Jac 12th Arts Exam 2022, 97.43 percent students and 92.75 percent students in commerce passed. Jac 12th Arts Result and Jac 12th Commerce Result was released on the same day on 30th June. In Arts, Khunti district topped with 99.27 per cent result. And in commerce, Jamtara's result was the best with 98.18 per cent. JAC 10th Result 2023 ( JAC Matric Result 2023 ) and JAC 12th Result 2023 ( JAC Inter Result 2023 ) will be declare in the month of May-June. Students can check the Jharkhand Board 10th Result 2023 and Jharkhand Board 12th Result 2023 on www.livehindustan.com. Apart from this, the JAC Results 2023 can be checked on the official website of the Board jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in .