
आओ राजनीति करें: दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व
देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में सियासी दंगल का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। उम्मीद है कि पारा गिरने-चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली...
देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में सियासी दंगल का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। उम्मीद है कि पारा गिरने-चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली इस बार मतदान का भी नया रिकॉर्ड बनाएगी। सियासी घमासान के बीच लोकतंत्र की शुचिता बनाए रखना सबसे अहम है। इसीलिए आपका अपना हिन्दुस्तान हमेशा की तरह आओ राजनीति करें अभियान के साथ आपसे रूबरू है।

महापर्व का शोर शुरू हो इससे पहले जरा पन्ना पलटिए और देखिए क्या है ‘हिन्दुस्तान’ का संकल्प इस महाअभियान में आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ। हम मानते हैं कि मीडिया आम आदमी के लिए और आम आदमी के जरिये होना चाहिए। किसी भी अखबार की असली ताकत उसके पाठक हैं। आपसे एक साझेदारी की गुजारिश है। अगर आपको लगे कि हिन्दुस्तान में छपी सामग्री हमारे संकल्प के अनुरूप नहीं है तो हमें तुरंत ark@livehindustan.com पर ईमेल करें।
आपका वोट, आपका मुद्दा, आपका नेता: जो आप सोचते हैं वही मुद्दे होंगे चुनाव में। जिसे आप चाहेंगे वही बनेगा आपका नेता। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके मुद्दों पर चर्चा हो। हम बनेंगे आपकी आवाज।
हिन्दुस्तान हेल्पलाइन: चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी, इस अखबार में छपने वाली किसी सामग्री से संबंधित शिकायत के लिए आप हमारी ईमेल आईडी ark@livehindustan.com पर संपर्क करें। यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब।

लेखक के बारे में
Rajesh KumarI am Rajesh Kumar working as Chief Content creator in live hindustan. In the field of media i am working from more than thirteen years, covering Political and social and other issues. you can also follow me on twitter @rajeshemmc
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


