फोटो गैलरी

Hindi News 24 घंटे 24 रिपोर्टप्रियंका चोपड़ा से देखा शादी का ख्वाब, लूटा बैठा लाखों रुपए   

प्रियंका चोपड़ा से देखा शादी का ख्वाब, लूटा बैठा लाखों रुपए   

धनबाद। धनबाद के संजय कुमार वैसे तो झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं। कभी भी गाना भी लिख लेते हैं, इसी शौक के साथ  उन्होंने फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी का ख्वाब देख लिया।...

प्रियंका चोपड़ा से देखा शादी का ख्वाब, लूटा बैठा लाखों रुपए   
धनबाद, हिन्दुस्तान संवाद Thu, 07 Dec 2017 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें


धनबाद। धनबाद के संजय कुमार वैसे तो झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं। कभी भी गाना भी लिख लेते हैं, इसी शौक के साथ  उन्होंने फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी का ख्वाब देख लिया। जैसे ही जालसाजों को उनके इस ख्वाब के बारे में पता चला वे संजय को प्रियंका चोपड़ा से मिलवाने की बात करने लगे। इसी दौरान जालसाजों ने संजय से पांच रुपए ठग लिए। हालांकि  संजय पुलिस से शिकायत करने से डर रहे हैं। 
संजय बताते हैं कि जालसाजों ने उनकी गाने की तारीफ करके झांसे में ले लिया। मेरे गानों को प्रियंका की फिल्मों में शामिल करने की बात कही। यही नहीं जालसाजों ने संजय से कहा कि उन लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को गाना सुनाया तो उन्होंने गानो की काफी तारीफ की, जालसाजों ने संजय से कहा कि प्रियंका तुमसे मिलना चाहतीं हैं। तुम्हारी फोटो भी उन्होंने देखी जिससे वह काफी प्रभावित हैं, हम लोग जल्द ही तुम्हारी शादी की बात भी कर लेंगे। 

संजय को कैसे हुआ ठगी का अहसास : 
संजय के एकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आने लगा। इसकी पड़ताल करने जब वह बैंक पहुंचे तो चला कि संजय के आवेदन के आधार पर लोन दिया गया। उसके ही हस्ताक्षर किए चेक से पैसे निकले। इसके बाद संजय ने घरवालों को पूरी बात बताई। 

प्रियंका चोपड़ा से शादी के नाम पर ठगी के शिकार संजय के घरवालों के अनुसार संजय का वेतन तोपचांची एसबीआई में आता था। जालसाजों ने उसका एकाउंट तोपचांची से जगजीवन नगर शाखा में ट्रांसफर करा दिया। इसी दौरान धोखे से उसका साइन किया हुआ चेक ले लिया। एकाउंट जगजीवन नगर शाखा में ट्रांसफर कराने के बाद संजय को चार लाख रुपए का पर्सनल लोन दिलाया गया। खाते में लोन की रकम आते ही तीन चेक से 3.75 लाख रुपए की नकद निकासी की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें