ब्रेकिंग
विश्वकप की अन्य ख़बरें
अब तक का भारत का सबसे तेज आक्रमण : ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण को क्रिकेट के दिवाने इस देश का अब तक का सबसे तेज आक्रमण करार दिया है। उन्होंने साथ ही तेज गेंदबाजी तिकड़ी में मोहम्मद शमी को विश्व कप में सबसे प्रभावी करार दिया है।
धौनी के पास होती है हर परिस्थिति के लिये रणनीति : लक्ष्मण
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह हर तरह की परिस्थितियों से जल्द सामंजस्य बिठा लेते हैं और इसके लिये उनके पास रणनीति तैयार रहती है।
विश्व कप में गेंदबाजी के स्तर से निराश हैं मैक्ग्रा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने आईसीसी विश्व कप-2015 में तेज गेंदबाजी के स्तर से नाखुश हैं। मैक्ग्रा मानते हैं कि अब तक श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने ही प्रभावित किया है।
विवादों से भी पाला पड़ता रहा विश्व कप का
चाहे वह टूर्नामेंट का प्रारूप हो या बारिश का नियम या फिर सुरक्षा की राजनीति, विश्व कप का शुरू से विवादों से भी नाता रहा है।
गांगुली के तेवरों ने भारत को बनाया था उपविजेता
विश्व कप 2003 में सौरव गांगुली की आक्रामक कप्तानी और सचिन तेंदुलकर के बल्ले का जलवा देखने को मिला था जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया।
IPL: दिल्ली ने हैदराबाद को हराया
वर्ल्ड कप अंकतालिकाग्रुप Aग्रुप B
टीम | खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | अंक | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
न्यूजीलैंड | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | 2.564 |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 4 | 1 | 1 | 9 | 2.257 |
श्रीलंका | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | 0.371 |
बांग्लादेश | 6 | 3 | 2 | 1 | 7 | 0.136 |
इंग्लैंड | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.753 |
अफ़ग़ानिस्तान | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -1.853 |
स्कॉटलैंड | 6 | 0 | 6 | 0 | 0 | -2.218 |
शिखर सरीखा स्कोर बनाएंगे धवन
गब्बर के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे में रन मशीन माने जाते हैं। अपनी पहली ही टेस्ट पारी में 187 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले शिखर का बल्ला जब चलता है तो सभी की बोलती बंद कर देता है।
रन उगलेंगे रैना
चाहे तेजी से रन बनाने की बात हो या जरूरत के वक्त विकेट पर टिकने की, सुरेश रैना को दोनों में गजब की महारत हासिल है। रैना की गिनती बेहतरीन क्षेत्र-रक्षक के तौर पर भी होती है। धौनी ने कई मौकों पर उनसे गेंदबाजी भी कराई है।
मैच विनर है अजिंक्य रहाणे
इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे के पास स्ट्रोक्स की भरमार है। इन्हें मैदान के सभी कोनों में स्ट्रोक्स लगाने में महारत हासिल है।
- क्रिकेट विश्वकप 2015 को विश्वभर में टीवी पर देखने वालों की संख्या लगभग एक अरब हो सकती हैं।
- इस बार [2015] में 44 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 14 शहरों में मैच आयाजित होंगे।
- इन शहरों एडिलेड, ऑकलैंड, ब्रिस्बेन, कैनबरा, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, नेपियर, नेलसन, हैमिल्टन, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ, सिडनी तथा वेलिंगटन में कुल 49 मैच खेले जाएंगे। इन शहरों के टाइम जोन में छह घंटे तक का अंतर हो सकता है।
- इस बार [विश्वकप 2015] अगर कोई टीम टुर्नामेंट के दौरान बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम करती है तो ईनामी राशि को बढ़ा दिया जाएगा।
- विश्वकप 2015 में 1500 गेंदबाज मौजूद होंगे, जो बल्लेबाजी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को नेट पर गेंद डालेंगे।
- क्रिकेट विश्वकप का आयोजन पहली बार वर्ष 1975 में इंग्लैंड में किया गया था। लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वेस्ट इंडीज ने खिताब जीता था।
- वर्ष 1979 में खेला गया दूसरा संस्करण भी वेस्ट इंडीज की झोली में आया। मगर उसके बाद से वेस्ट इंडीज की टीम इसे कभी नहीं जीत पाई।
- वर्ष 2011 के संस्करण के मुंबई में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। यह विश्वकप के इतिहास में पहला मौका था, जब किसी देश ने घरेलू मैदान पर खिताब जीता।
- हालांकि चार बार विश्वकप का आयोजन इंग्लैंड में हो चुका है और उसे तीन बार फाइनल में पहुंचने का मौका भी मिला। लेकिन अब तक विश्वकप जीतने में वह असफल रहा है।
- टूर्नामेंट में पाकिस्तान कभी भी भारत को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमें कुल पांच बार एक-दूसरे से इस विश्वकप में भिड़ी हैं।
- भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के पहले चार संस्करणों (1987, 1983, 1979, 1975) और फिर वर्ष 2007 के संस्करण में एक-दूसरे से मुकाबला ही नहीं हुआ।
- हर चार साल में एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सरताज तय करने के लिए होने वाले इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैम्पियन भारत है।
- भारत ने कुल दो बार वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में यह खिताब जीत चुका है।
- विश्व कप में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नेथन एस्टल और एजाज अहमद के नाम है। दोनों पांच-पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
- एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीवेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्वकप में चार बार आउट हो चुके हैं।
- विश्वकप में सबसे धीमी गति से रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावसकर के नाम है। वर्ष 1975 के पहले विश्वकप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदों का सामना किया, लेकिन केवल 36 रन ही बना पाए।
- पहले तीन विश्वकप में खिलाड़ियों ने सफेद पोशाकें पहनीं और मैच लाल गेंद से खेली गई। ये तीनों संस्करण इंग्लैंड में आयोजित हुए थे।
- वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ऐसे एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने विश्वकप क्रिकेट के साथ-साथ विश्वकप फुटबॉल में भी भाग लिया है। विश्वकप फुटबॉल में वे एंटिगुआ की ओर से खेले थे।
- अभी तक दो खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों की ओर से विश्व कप के मैच खेले हैं। एंडरसन कमिंस ने वर्ष 1992 में वेस्टइंडीज की ओर से और वर्ष 2007 में कनाडा की ओर से विश्वकप खेला।
- कैपलर वेसल्स ने वर्ष 1983 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से और 1992 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्वकप के मैच खेले।
- ग्रैम हिक ने भी वर्ष 1992, 1996 और 1999 में इंग्लैंड की ओर से विश्वकप में हिस्सा लिया। लेकिन 1983 के विश्वकप में वे जिम्बाब्वे की टीम में शामिल थे, पर कोई मैच नहीं खेल पाए।
- विश्वकप की शानदार पारियों में से एक 1983 में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के विरूद्ध खेली थी। उनकी 175 रनों की नाबाद पारी की वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद नहीं है, क्योंकि उस दिन कैमरामैन हड़ताल पर थे।
- दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स विश्वकप के एक मैच में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने 2007 के विश्वकप में नीदरलैंड्स के विरूद्ध किया था।
- विश्वकप के इतिहास में सबसे कम स्कोर वाला संस्करण था 1979 का विश्वकप। इस विश्वकप में केवल दो शतक लगे थे।
- विश्वकप में टेस्ट न खेलने वाले देशों में सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड कीनिया के नाम है। कीनिया वर्ष 2003 के विश्वकप में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाबी पाई थी।
- सबसे कम उम्र में विश्वकप खेलने वाले खिलाड़ी बांग्लादेश के तल्हा जुबैर हैं। साल 2003 के विश्वकप में खेलते समय उनकी उम्र केवल 17 वर्ष थी।
- इंग्लैंड के डेनिस एमिस के नाम विश्वकप में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वर्ष 1975 के विश्वकप में भारत के विरूद्ध उन्होंने 137 रनों की पारी खेली थी।
तीनों MCD में भाजपाः Cong के 92, AAP के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मारी है। तीनों नगर निगमों पर बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता हासिल की है। इस बार के निगम चुनाव के परिणामों को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी जिसने पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ा और दिल्ली में सरकार होने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा है।
सुर्खियों में
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें