फोटो गैलरी

Hindi News जंबो की सेना ने सचिन के इंडियंस को धो डाला

जंबो की सेना ने सचिन के इंडियंस को धो डाला

जैक्स कैलिस (नाबाद 6और राबिन उथप्पा (नाबाद 66) की बेहतरीन पारियों की बदौलत बेंगलुरु रायल चैलेंजर्स ने रविवार को यहां आईपीएल टू के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम...

 जंबो की सेना ने सचिन के इंडियंस को धो डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जैक्स कैलिस (नाबाद 6और राबिन उथप्पा (नाबाद 66) की बेहतरीन पारियों की बदौलत बेंगलुरु रायल चैलेंजर्स ने रविवार को यहां आईपीएल टू के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 14रन बनाए थे। बंेगलुरुकी टीम ने 150 रन का लक्ष्य बड़ी आसानी से 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। नए कप्तान अनिल कुंबले के नेतृत्व में बंेगलुरु टीम का विजयरथ लगातार जारी है। कुंबले की कप्तानी में बेंगलुरु की यह लगातार दूसरी जीत है। बंेगलुरु की आठ मैचांे में यह चौथी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं। बंेगलुरु टीम ने आज एक बार फिर नए आेपनर के रूप में वसीम जाफर (07) को आजमाया लेकिन उन्हें इसबार भी सफलता नहीं मिली। जाफर महज सात के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज जहीर खान की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने एक चौके की मदद से सात रन बनाए। लेकिन इसके बाद अरसे से आउट आफ फार्म चल रहे उथप्पा और कैलिस ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजो ंने मुंबई की गेंदबाजी का बडे ही आराम से सामना किया और अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 126 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई के तेज गेंदबाजों लसित मलिंगा, डवेन ब्रावो और जहीर खान की जमकर खबर ली। मलिंगा को तो कैलिस ने खासकर निशाना बनाया और उनकी गेंदों पर खूब रन बटोरे। उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। कुल मिलाकर 18.1 आेवर में बंेगलुरु की टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कैलिस ने 5गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 6रन बनाए जबकि उथप्पा ने 42 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।ड्ढr मुंबई की तरफ से एकमात्र विकेट जहीर खान को मिला। उन्होंने जाफर को आउट किया। इससे पहले मुंबई ने आेपनर सनत जयसूर्या (52) डवेन ब्रावो (नाबाद 50) और अभिषेक नायर की उपयोगी पारियों की बदौलत बंेगलुरुरायल चैलेंजर्स के खिलाफ चार विकेट खोकर 14रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह दाव सही साबित होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा था। क्योंकि मुंबई की टीम 23 रन पर ही अपना तीन विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन बाद में आेपनर जयसूर्या और ब्रावो ने टीम को 150 रन के करीब पहुंचाया। आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे बंेगलुरु रायल चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज डी डू प्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने पहले ही लगातार दो गेंदों पर सचिन (11) और रहाणे (00) को आउट कर मुंबई को जबर्दस्त झटका दिया। मुंबई के दो विकेट 21 रन पर ही गिर गए। इसके बाद जबर्दस्त फार्म में चल रहे जे पी डुमिनी (01) क्रीज पर आए। लेकिन आज उनका बल्ला भी मौन ही रहा और जब वह एक रन पर थे तभी प्रीज की गेंद को लपेटकर मारने के चक्कर में विकेटकीपर मार्क बाउचर को कैच थमा बैठे। इस समय तक मुंबई की टीम मुसीबत में फंस चुकी थी और 23 रन पर उसके तीन विकेट आउट हो चुक थे। लेकिन बाद में जयसूर्या और ब्रावो ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर टीम को सौ रन के करीब पहुंचाया। इस समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई यादा अच्छी स्थिति में पहुंच सकती है तभी जयसूर्या मार्वे की गेंद पर आउट हो गए। जयसूर्या ने आउट होने से पहले 43 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। जयसूर्या के बाद अभिषेक नायर ने ब्रावो के साथ मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलते हुए मुंबई का स्कोर बढाना शुरू किया। ब्रावो और नायर ने पांचवें विकेट के लिए धमाकेदार 72 रन की साझेदारी कर डाली। ब्रावो और नायर की तेजी का ही परिणाम था कि मुंबई टीम 14े स्कोर तक पहुंच सकी। ब्रावो ने 40 गंेदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं नायर ने 20 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 2रन बनाए। बंेगलुरु की तरफ से प्रीज ने चार आेवर में 32 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि स्पिनर मार्वे को एक विकेट मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें