ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरजल संस्थान कर्मियों ने कहा तीन हफ्ते में मांगें न मानी, तो होगा आंदोलन

जल संस्थान कर्मियों ने कहा तीन हफ्ते में मांगें न मानी, तो होगा आंदोलन

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जल संस्थान कार्यालय हरबर्टपुर में आयोजित हुई। इसमें कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई।...

जल संस्थान कर्मियों ने कहा तीन हफ्ते में मांगें न मानी, तो होगा आंदोलन
Center,DehradunMon, 22 May 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जल संस्थान कार्यालय हरबर्टपुर में आयोजित हुई। इसमें कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। शाखा प्रधान ओम प्रकाश कन्नौजिया ने कहा कि यदि 21 दिन के भीतर संघ की मांगों का निस्तारण न हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बंशीपुर हरबर्टपुर स्थित जल संस्थान कार्यालय पर आयोजित बैठक में शाखा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों ने पीईएफ का लेखा जोखा, वर्दी का समय पर भुगतान, समान रूप से अतिकाल भत्त, वाहन भत्ता, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का अधिकारियों की भांति डाटा फीड किए जाने एवं शाखा अनुरक्षण कर्मचारियों की पदानुसार सीनियरटी लिस्ट जारी करने की मांग को जोर शोर से उठाया। प्रधान ओम प्रकाश कन्नौजिया ने कहा कि कर्मचारियों की उक्त मांगों को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन, प्रदेश सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 21 दिन के भीतर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो शाखा अनुरक्षण खंड के समस्त कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक में बृजमोहन जुयाल, गायत्री काला, दिनेश थापा, चंद्रमोहन धीमान, पुष्पा भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें