ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का उल्लास

पछुवादून क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का उल्लास

पछवादून क्षेत्र में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा का विशेष उल्लास देखने को मिला। ग्रामीणों ने कृषि यंत्र, बही खातों, गोवंश व किताबों आदि की...

पछुवादून क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का उल्लास
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 20 Oct 2017 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पछवादून क्षेत्र में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा का विशेष उल्लास देखने को मिला। ग्रामीणों ने कृषि यंत्र, बही खातों, गोवंश व किताबों आदि की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पछवादून में दीपावली पर्व की रात जमकर आतिशबाजी के बाद शुक्रवार सुबह गोवर्धन पूजा की गई। गांवों में ग्रामीणों ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीण बच्चों ने अपनी कॉपी किताबें, किसानों ने कृषि यंत्र व गोवंश आदि का पूजन किया और घर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। विकासनगर सहित बरोटीवाला, छरबा, जमनीपुर, लक्ष्मीपुर, केदारावाला, रुद्रपुर, सोरना, होरावाला, सहसपुर, सेलाकुई, भाऊवाला, हरबर्टपुर, धर्मावाला, कुल्हाल, डाकपत्थर आदि क्षेत्रों में गोवर्धन पूजन के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गांवों में गाय माता को नहलाकर विशेष रूप से सजाया। इसके बाद विधि विधान से गो माता की पूजा अर्चना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें