ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअमलाव नदी में डाल रहे सीवर और कूड़ा

अमलाव नदी में डाल रहे सीवर और कूड़ा

कालसी विकासखंड के केन्द्र बिंदु साहिया बाजार में दर्जनों बार स्वच्छता अभियान चलाने के बावजूद, गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। बाजार के बीचोंबीच बहने वाली अमलावा नदी और सरला खड्ड कूड़ेदान में तब्दील हो...

अमलाव नदी में डाल रहे सीवर और कूड़ा
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 18 Sep 2017 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कालसी विकासखंड के केन्द्र बिंदु साहिया बाजार में दर्जनों बार स्वच्छता अभियान चलाने के बावजूद, गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। बाजार के बीचोंबीच बहने वाली अमलावा नदी और सरला खड्ड कूड़ेदान में तब्दील हो चुके हैं। बावजूद, जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कुछ दिन पूर्व साहिया बाजार में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, व्यापार मण्डल, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया था। लेकिन, क्षेत्र में गंदगी की स्थिति जस की तस है। जहां जिसका मन होता है, कूड़ा डाल देता है। सबसे अधिक बुरी स्थिति क्षेत्र की पवित्र मानी जाने वाली अमलाव नदी की है। पौराणिक समय से क्षेत्र के लोग अपने देवताओं की पालकी को यहां स्नान के लिए लाते थे। लेकिन, वर्तमान में साहिया बाजार स्थित अमलावा नदी में कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, बाजार की सीवर लाइन भी अमलावा नदी में डाली जा रही है। जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। नेवी के प्रधान मोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने शासन से लेकर प्रशासन तक करीब 200 से अधिक पत्र लिख दिए। लेकिन, गन्दगी की कोई सुध नहीं ले रहा। बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने खुद बाजार में 27 कूड़ेदान लगाये थे। लेकिन, सभी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला। व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन का कहना है कि कितने ही बार व्यापारियों की मीटिंग हो चुकी है। इसमें सफाई के लिए प्रति दुकानदार सौ रुपये प्रतिमाह तय भी हुए। लेकिन, कोई भी व्यापारी पैसे देने को तैयार नहीं है। उधर, संपर्क करने पर एसडीएम कालसी ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द साहिया में मीटिंग कराई जाएगी। इसमें व्यापारियों के साथ इस गन्दगी का हल निकाला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें