ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरडबल इंजन की सरकार ने जनता की कमर तोड़ी : प्रीतम

डबल इंजन की सरकार ने जनता की कमर तोड़ी : प्रीतम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के सत्ता संभालते ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई व कर्ज की मार से उत्तराखंड में...

डबल इंजन की सरकार ने जनता की कमर तोड़ी : प्रीतम
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 19 Jul 2017 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के सत्ता संभालते ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई व कर्ज की मार से उत्तराखंड में किसान आये दिन आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्होंने भाजपा सरकारों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि इन सरकारों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पछुवादून पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का पछुवादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं ने सुद्धोवाला, सेलाकुई, चानचक, खुशालपुर, लक्खनवाला, बैरागीवाला, हरबर्टपुर, बाबूगढ़ और विकासनगर में भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले के आगे-आगे बाइक रैली निकाली गयी। विकासनगर के नगर पालिका टाउन हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की सत्ता में आने के लिए भाजपा ने अच्छे दिन आने का सपना दिखाया। प्रदेश की सत्ता कब्जाने के लिए डबल इंजन की सरकार मांगी। अब डबल इंजन की सरकार के सत्ता संभालते ही महंगाई की मार ने जनता को त्रस्त कर दिया है। कहा कांग्रेस सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लाई, लेकिन भाजपा की सरकार ने कंट्रोल की चीनी बंद कर दी। राशन में कटौती करने के साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले के गेहूं चावल के दाम बढ़ा दिए। कहा कि रोज प्रदेश में कर्ज के दबाव में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार खामोश है। कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने शराब बंदी की बात की थी। लेकिन आज पूरे प्रदेश में शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है। वहीं भाजपा सरकार ने पहले से अधिक दुकानों की संख्या बढ़ाकर गांव गांव तक शराब पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि पुलिस के बल पर लोगों की आवाज को दबाकर भाजपा दमन की नीति अपना रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, विजय सारस्वत, लालचंद शर्मा, राजेंद्र शाह, अजयसिंह, किशनलाल शर्मा, नीरज अग्रवाल, संजय जैन, संजय किशोर, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, दिनेश, मो. खालिद, इकबाल प्रधान, असद आरफी, सरदारसिंह, कुसुम कौशल, चिरंजी, अनुपम कपिल, नौशाद अली, जमशेद, फइम अंसारी, अजमेर राठौर, बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता, संजय गुप्ता, गिरीश सप्पल हन्नी, प्रशांत शर्मा, पारितोष महेंद्रू, नवीन गुप्ता, सुमनलता, मंजू शर्मा, आशीष पुंडीर, जितेंद्र रावत, संदीप चावला, मोहित विष्ट, विजय पाल विष्ट, देवेंद्र विष्ट आदि मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव शीघ्र होंगे : नवप्रभातपूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने प्रदेश अध्यक्ष को कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ देने का ऐलान किया। कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी जल्द कोर्ट में सामने आने वाली है। कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। कार्यकर्ता तैयार रहें। ईवीएम की खामी बताते हुए कहा कि पूर्व 2009 में भाजपा सांसद सुब्रहण्यम स्वामी ने हाईकोर्ट में केस दर्ज कर ईवीएम को चुनौती दी थी। 2012में भाजपा नेता जीवीएल नरसिंहाराव ने इवीएम में कैसे घपला किया जा सकता है उसे उजागर किया। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने माना की ईवीएम में मलती हो सकती है। तब कोर्ट ने ईवीएम में वीवी पाट लगाने के निर्देश दिए। कांग्रेस ने पांच हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये। लेकिन 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने उक्त धनराशि जारी नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें