ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरदीपावली पर भी धरने पर रहींआशा कार्यकर्ता

दीपावली पर भी धरने पर रहींआशा कार्यकर्ता

मानदेय व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। दीपावली के त्योहार के बावजूद आशा कार्यकर्ता सीएचसी विकासनगर में दिनभर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन...

दीपावली पर भी धरने पर रहींआशा कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 18 Oct 2017 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मानदेय व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। दीपावली के त्योहार के बावजूद आशा कार्यकर्ता सीएचसी विकासनगर में दिनभर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करती रही। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पिछले सवा माह से आशा कार्यकर्ता सम्मानजनक मानदेय देने व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन के साथ एक सप्ताह तक भूख हड़ताल भी कर चुकी हैं। लेकिन अब तक राज्य व केंद्र सरकार ने आशाओं की मांगें पूरी करना दूर उनको सुनने की कोशिश भी नहीं की है। जिससे आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आशाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों की अनदेखी की है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले बारह वर्षों से बिना मानदेय के पहाड के दुर्गम क्षेत्रों में काम करती आ रही हैं। इसके बावजूद प्रदेश व केंद्र की सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्व विचार करने की भी जरुरत महशूस नहीं की है। जिससे आशा कार्यकर्ताओं में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश बढता जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार उनका आंदोलन आर पार का होगा। तब तक अनिश्चतकालीन हडताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष सलीता चौहान, विमला मैठाणी, संगीता रावत, नीलम, पुष्पा, रेखा, शानी, अंजुल, पुष्पा चौहान, राजबाला, अमृता, गीता, शांति वर्मा, करिन, अरती, गीता, कमलेश, रीना राना आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें