ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरआशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। मानदेय व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ता सीएचसी विकासनगर में धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। आशा...

आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 21 Oct 2017 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। मानदेय व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ता सीएचसी विकासनगर में धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मानदेय व राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले सवा माह से अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार कर आंदोलन कर रही है। विकासनगर, कालसी, चकराता व सहसपुर की आशा कार्यकर्ता सीएचसी विकासनगर में लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। कहा कि सवा महीने से अधिक समय से वे लगातार आंदोलित हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अब तक आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना तक उचित नहीं समझा। इससे तमाम आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। कहा कि यदि केंद्र व प्रदेश की सरकार अब भी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उन्हे आंदोलन की रणनीति बदलकर आंदोलन को तेज करना पड़ेगा। कहा कि तमाम आशा कार्यकर्ता इस बार आरपार की लड़ाई के लिए मैदान में उतरी हैं। कहा कि इस बार आंदोलन तभी समाप्त होगा जब सरकार उनकी दो सूत्री मांगों को पूरा करेगी। अन्यथा आंदोलन को तेज कर केंद्र व प्रदेश सरकार को आने वाले दिनों में सबक सिखाया जायेगा। कहा कि आशाओं की मांगों को अनसुना कर केंद्र व प्रदेश की सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही हैं। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष सलीता चौहान, विमला मैठाणी, संगीता रावत, नीलम, पुष्पा, रेखा, शानी, अंजुल, पुष्पा चौहान, राजबाला, अमृता, गीता, शांति वर्मा, किरन, आरती, गीता, कमलेश, रीना राना आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें