ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीउत्तरकाशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

उत्तरकाशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

उत्तरकाशी को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपने घर परिवार के सदस्यों को जागरूक करना...

उत्तरकाशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 21 Sep 2017 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरकाशी को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपने घर परिवार के सदस्यों को जागरूक करना होगा।

गुरुवार को नगर पालिका सभागार बाड़ाहाट उत्तरकाशी में ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक, राजनीतिक, होटल एसोसिएशन, व्यापारी एवं प्रशासन से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयनित करने पर जोर दिया। कहा कि शहर की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन जिला पंचायत और नगर पालिका के पास कूड़ा डंपिंग करने के लिए भूमि नहीं है।

एक साल से बंद है पॉलीथीन

संवाद में बताया कि उत्तरकाशी शहर तथा आसपास के क्षेत्र में वर्ष 2016 से पालिका पॉलीथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन उसके बाद कुछ रेली-ठेली व अन्य व्यापारी चुपके-चुपके पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।

हर चौराहे और प्रमुख स्थानों पर लगे डस्टबीन

कहा कि उत्तरकाशी ग्रामीण क्षेत्रों से लगा हुआ बाजार है। जहां लोग दूरदराज क्षेत्र से आकर समान खरीदतें और उनके रैपर , केले आदि के छिलकों को सीधे सड़क पर फेंक देते हैं। जिसको रोकने के लिए पालिका को मुख्य बाजार, बस अड्डे,आदि अन्य स्थानों पर डस्टबीन लगाने होंगे।

ये रहे मौजूद

लोकेन्द्र बिष्ट, प्रदेश संयोजक गंगा विचार मंच। सुरेन्द्र दत्त उनियाल, सदस्य रोटरी क्लब। शैलेन्द्र मटूड़ा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन। जय प्रकाश बड़ोला, महामंत्री व्यापर मंडल,उत्तरकाशी। सुधा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,उत्तरकाशी। इस्तियाक अहमद वेग, अल्पसंख्यक आयोग उत्तरकाशी। प्रताप पोखरियाल, पर्यावरण प्रेमी। त्रिभुवन सिंह, अधिवक्ता उत्तरकाशी। भूपेश कुड़ियाल, सचिव रामलीला समिति उत्तरकाशी। भूदेव कुड़ियाल, सभाषद नगर पालिका,उत्तरकाशी। सुरेन्द्र पुरी, रंग कर्मी, लोकरंग, उत्तरकाशी। जयेन्द्री राणा, अध्यक्ष नगर पालिका, उत्तरकाशी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें