ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीकस्तूरबा गांधी विद्यालय के चिकन पॉक्स की बीमारी से ग्रस्त छात्रायें

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चिकन पॉक्स की बीमारी से ग्रस्त छात्रायें

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसाड़ी मोरी में तीन छात्राओं को चिकन पॉक्स हो गया हैं। विद्यालय की कई अन्य छात्राएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं। विद्यालय की वार्डन ने ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए...

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चिकन पॉक्स की बीमारी से ग्रस्त छात्रायें
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीTue, 19 Sep 2017 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसाड़ी मोरी में तीन छात्राओं को चिकन पॉक्स हो गया हैं। विद्यालय की कई अन्य छात्राएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं। विद्यालय की वार्डन ने ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है। मोरी तहसील में आये दिन बच्चे अज्ञात बीमारी के शिकार होते देखे जा रहे हैं। गत दस दिन पूर्व जहां गले की बीमारी के कारण जहां चार बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं मौसम बदलते ही यहां के लोगों में संक्रामक रोगों से पीड़ित होने की शिकायत मिलने लगी है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खरसाड़ी में तीन छात्राएं चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। जिसमें कक्षा छह की रवीना, कक्षा नौ की कलावती व दीपिका चिकन पॉक्स की बीमारी से पीड़ित है। वहीं अन्य छात्रायें भी इसकी चपेट में है। लगातार फैल रही इस बीमारी से विद्यालय की अन्य छात्राओं में भय बना है। विद्यालय प्रबंधन ने बीमारी के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है। विद्यालय की वार्डन प्रमिला रावत ने बताया कि पहले यह बीमारी एक लड़की पर पाई गई। लेकिन अब तीन बच्चें इससे ग्रसित है। जिससे अन्य छात्राएं भी घबराई हुई हैं। कहा कि ग्रसित तीन छात्राओं को मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको पुन: वापस भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें