ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीयमुनोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

यमुनोत्री धाम से लौट रही मथुरा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर ओदरी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार मथुरा निवासी दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवती की अस्पताल...

यमुनोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSat, 24 Jun 2017 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनोत्री धाम से लौट रही मथुरा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर ओदरी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार मथुरा निवासी दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कार में सवार अन्य एक युवती और दो युवक गंभीर घायल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दु:ख जताते हुए घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को मथुरा निवासी चार युवक और दो युवतियां यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद कार से बड़कोट की ओर लौट रहे थे। लौटते समय यमुनोत्री हाईवे पर ओदरी गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम रोहित मीणा सहित पुलिस, एसडीआरएफ और 108 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे का रेस्क्यू चलाकर मृतकों के शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी राहुल उम्र 28 वर्ष और दीपक चौधरी उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में विजय गौतम पुत्र रघुनाथ उम्र 25 निवासी गोवर्धन रोड मथुरा, गौरी शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी सिकंदरा आगरा,पंकज पुत्र डौरीलाल सैनी उम्र 24 वर्ष और पायल शर्मा पुत्री कोमल शर्मा उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से पीएचसी बड़कोट पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल गौरी शर्मा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बड़कोट थानाध्यक्ष संतोष कंवर ने बताया कि घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें