ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीनई टिहरी को ग्रीन शहर बनाया जाएगा

नई टिहरी को ग्रीन शहर बनाया जाएगा

हरेला पर्व के तहत वन विभाग ने नव दुर्गा मंदिर परिसर नई टिहरी में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि नई टिहरी शहर को ग्रीन शहर बनाया जाएगा। इसके लिए यहां...

नई टिहरी को ग्रीन शहर बनाया जाएगा
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीMon, 24 Jul 2017 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हरेला पर्व के तहत वन विभाग ने नव दुर्गा मंदिर परिसर नई टिहरी में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि नई टिहरी शहर को ग्रीन शहर बनाया जाएगा। इसके लिए यहां राज्य वृक्ष बुरांश के साथ बांज, देवदार और काफल के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान की दुर्गा मंदिर से शुरूआत हो गई है। सोमवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी एवं डीएफओ टिहरी वन प्रभाग डॉ. कोको रोसे ने पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर परिसर की खाली जमीन पर बांज, बुरांश, देवदार और काफल के पौधों का रोपण किया गया। विधायक ने कहा कि टिहरी शहर को राज्य वृक्ष बुरांश से आच्छादित किया जाएगा। डाइजर में ईको पार्क बनाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग पौध रोपण पर विशेष जोर दे रहा है। इस सीजन में छह लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर रेंजर एनएल डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं, विक्रम कठैत, दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, अनुसूया नौटियाल, सुषमा उनियाल, रामलाल नौटियाल, विद्या नेगी, पर्वत कुमाईं, शुभम नेगी, अनुज उनियाल, विकास, दीपक, राकेश लवली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें