ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीसेमवाल के निधन पर जताया शोक

सेमवाल के निधन पर जताया शोक

समाज सेवी श्रीराम सेमवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। क्षेत्र के लोगों को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। घनसाली तहसील बहेड़ा गांव निवासी व समाज सेवी श्रीराम सेमवाल का बुधवार रात्रि को निधन हो...

सेमवाल के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीThu, 29 Jun 2017 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

समाज सेवी श्रीराम सेमवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। क्षेत्र के लोगों को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। घनसाली तहसील बहेड़ा गांव निवासी व समाज सेवी श्रीराम सेमवाल का बुधवार रात्रि को निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार भिलंगना नदी तट पर किया गया। वह पांच बार बहेड़ा गांव के ग्राम प्रधान रहे है। स्व. सेमवाल ने घनसाली को जिला बनाने के लिए कई बार आंदोलन भी किए। राज्य आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने सेमवाल के निधन को क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति बताया। उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, डॉ. नरेन्द्र डंगवाल, आनंद व्यास, व्यापार मंडल अध्यक्ष पारेश्वर बड़ोनी, गोविंद बडोनी ने शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें