ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीकांग्रेसी जमा करेंगे मृतक का बैंक ऋण

कांग्रेसी जमा करेंगे मृतक का बैंक ऋण

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय रविवार को स्वाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक ग्रामीण के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक किसान था और बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण उसने...

कांग्रेसी जमा करेंगे मृतक का बैंक ऋण
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSun, 23 Jul 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय रविवार को स्वाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक ग्रामीण के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक किसान था और बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण उसने आत्महत्या की है। कहा कि यदि भाजपा सरकार को कोई आपत्ति नहीं हुई तो हम कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर किसान का बैंक ऋण चुकाएंगे। स्वाड़ी गांव पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधवाया। बताया कि मृतक मूल रूप से किसान था। उसके साथ बच्चे हैं। परिवार गरीबी से गुजर रहा है। कच्चा घर कभी ढह सकता है। मृतक ने दो बैंकों से ऋण ले रखा था। कुछ दिन पूर्व बैंक कर्मी उनके घर आए और ऋण जमा करने के लिए दबाव बनाया, जिस कारण मजबूर होकर उसने आत्महत्या की है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ऋण माफ करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता आते ही सब भूल गई है, जिस कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, दर्मियान सिंह सजवाण, राकेश राणा, महादेव मैठाणी, दिनेश थपलियाल, राजेंद्र डोभाल, मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, साब सिंह सजवाण, पंकज रतूड़ी, राजेश्वर बड़ोनी, घनानंद सुयाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें