ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीकांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को किया याद

कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को किया याद

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके कार्यों को भी याद किया। ...

कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को किया याद
Center,DehradunSat, 27 May 2017 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके कार्यों को भी याद किया। शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 53वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकार्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह महान लोकतांत्रिक मूल्यों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने भारत में धर्म निरपेक्ष ढांचे की नींव रखी। भाखड़ा नांगल जैसे बांधों की नींव उनके कार्यकाल में पड़ी है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शांति भट्ट, नरेन्द्र चंद रमोला, राजेश्वर बडोनी, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, जगदम्बा रतूड़ी, राकेश राणा, पंकज रतूड़ी, साहब सिंह सजवाण, संपत लाल शाह, राजेन्द्र डोभाल, सौरभ तड़ियाल, विक्रम तोपवाल, विजयवीर पंवार, संगीता नौटियाल, मोहनी रावत, सरिता रावत, गिरजा दास, हरिओम भट्ट, मुसदी लाल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें