अस्पताल से चंद कदम पहले सड़क पर हुई महिला की डिलेवरी
उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में अस्पताल से चंद कदम पहले एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में जच्चा और बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रविवार को...
उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में अस्पताल से चंद कदम पहले एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में जच्चा और बच्चा को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग सवा नौ बजे करीब दांगुण गांव की गर्भवती महिला बबीता को पैदल-पैदल सीएचसी बड़कोट ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले बस स्टेशन के मुख्य चौराहे पर महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। इ बीच महिला ने चौराहे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर अस्पताल स्टाफ ने दोनों को भर्ती कराया।
महिला के पति सुनील ने बताया कि शनिवार को महिला को अस्पताल में दिखाया गया था। इसके बाद नगर में ही भाई के कमरे पर ठहरे हुए थे। रविवार सुबह पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी चौराहे पर डिलेवरी हो गई। इसके आद अस्पताल ले गए, जहां उचित इलाज शुरू किया गया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।