बदमाशों का तांडव : हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर यात्रियों को लूटा, बाइक सवार की हत्या
एक ही रात में हत्या और लूट की 2 बड़ी वारदातों से हरिद्वार दहल उठा। दोनों घटनाएं बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुई हैं। त्योहार के सीजन में लूट और हत्या की...
एक ही रात में हत्या और लूट की 2 बड़ी वारदातों से हरिद्वार दहल उठा। दोनों घटनाएं बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुई हैं। त्योहार के सीजन में लूट और हत्या की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।
DGP के इस फरमान से दिवाली गिफ्ट नहीं ले सकेंगे पुलिसवाले
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद में तड़के बदमाशों ने सड़क पर पेड़ डालकर वाहन सवारों से लूटपाट की। इस दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों को रोका गया। वहीं एक बाइक सवार ही हत्या हुई। हत्या और रोड होल्डअप की वारदात आसपास ही हुई हैं। हरिद्वार बाईपास पर पेड़ डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली जा रहे दो वाहनों में बदमाशों ने लूटपाट की। उद्यमी विकास कौशिक से तमंचों के बल पर 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटा। जबकि रुद्रप्रयाग निवासी मनोज रावत से बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने वाला 4 नकाबपोश थे।
दिवाली पर ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिसवालों की छुट्टियां बंद
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की शुरू कर दी है। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। लूटपाट का विरोध करने वालों को पीटा भी। उधर, बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार की गोली मार हत्या की गई है। सुबह उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रवि कश्यप (32) निवासी सहारनपुर हाल निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। उसकी बाइक भी शव से काफी दूरी पर मिली है।
चिंताजनक : उत्तराखंड में तेजी बढ़ रहा बालश्रम, चौंका देंगे ये आंकड़े
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले में लूट का शिकार हुए रुद्रप्रयाग जिले के मेहरबान सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर दी। दोनों घटनाओं का आपस में संबंध है या नहीं पुलिस इसकी पड़ताल की रही है। हरिद्वार में एक ही रात में 2 बड़ी वारदातों से लोगों में भय का माहौल है।