ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबाल विवाह : पिता ने तीन लाख में किया नाबालिग लड़की की शादी का सौदा

बाल विवाह : पिता ने तीन लाख में किया नाबालिग लड़की की शादी का सौदा

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में इंसानियत को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने तीन लाख अपनी नाबालिग बेटी की शादी का सौदा कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं से समेत छह...

बाल विवाह : पिता ने तीन लाख में किया नाबालिग लड़की की शादी का सौदा
उत्तरकाशी, लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 Aug 2017 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में इंसानियत को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने तीन लाख अपनी नाबालिग बेटी की शादी का सौदा कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं से समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूल्हा समेत पांच लोग फरार हैं।

पुलिस के अनुसार पुरोला तहसील मुख्यालय से मात्र पांच किमी की दूरी पर खिलाड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई गई। पिता ने अपनी बेटी को तीन लाख रुपये में बेचकर हरियाणा गुड़गांव के व्यक्ति से शादी करवा दी। शादी 15 अगस्त रात को हुई। शादी होने के बाद बारात लेकर वापस हरियाणा जाते वक्त पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दुल्हन का चाचा उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने दो महिलाएं व दो बच्चे समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें बर्निगाड़ से पकड़ा गया। सभी हरियाणा भागने की फिराक में थे। दुल्हन को उसके चाचा के साथ पुरोला से कुछ दूर पकड़ा गया। दोनों को पुरोला लाया गया। दुल्हन की उम्र 17 वर्ष एक माह है। पुलिस के अनुसार दूल्हे सहित पांच लोग अभी फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें