ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबड़ा बदलाव: कांग्रेस ने उत्तराखंड और पंजाब में नियुक्त किए नए अध्यक्ष

बड़ा बदलाव: कांग्रेस ने उत्तराखंड और पंजाब में नियुक्त किए नए अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसके अलावा राजस्थान में पार्टी ने अविनाश...

बड़ा बदलाव: कांग्रेस ने उत्तराखंड और पंजाब में नियुक्त किए नए अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान,देहरादूनThu, 04 May 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसके अलावा राजस्थान में पार्टी ने अविनाश पांडे को नया महासचिव बनाया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड और पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ किए गए बदलावों की घोषणा की। वहीं, विवेक तनखा को कांग्रेस लीगल सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: साफ शहर:इंदौर नंबर 1, दिल्ली 7वां, पटना 262वां और लखनऊ 269वां शहर, पढ़ें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में प्रीतम सिंह को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस की हार का ठीकरा किशोर उपाध्याय के ऊपर फूटा है। वहीं, पंजाब में सुनील जाखड़ को राज्य में कांग्रेस की कमान दी गई है। 

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ भी प्रीतम सिंह का नाम आगे था। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान को हराया था। प्रीतम राज्य बनने के बाद से लगातार चकराता सीट से कांग्रेस को जीत दिलाते हुए आ रहे हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। जहां उन्हें भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: पतंजलि का कारोबार: 10 हजार करोड़ के हुए 'बाबा', 20 हजार करोड़ का अगला लक्ष्य

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें