ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकुटरी में रामलीला मंचन का राम राज्याभिषेक के साथ समापन

कुटरी में रामलीला मंचन का राम राज्याभिषेक के साथ समापन

कुटरी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ। मंचन के अंतिम दिन भगवान राम ने रावण का वध किया। इस दौरान समापन पर पात्रों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज...

कुटरी में रामलीला मंचन का राम राज्याभिषेक के साथ समापन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 15 Oct 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कुटरी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ। मंचन के अंतिम दिन भगवान राम ने रावण का वध किया। इस दौरान समापन पर पात्रों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी कुटरी, नदन्ना-पचौरिया द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिवस की लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दीप जलाकर किया।

धामी ने कहा कि भगवान राम ने मर्यादा का पालन करने के लिए निजी कठिनाइयों की परवाह नहीं की और सत्य की राह पर चलकर विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। रामलीला के अंतिम दिवस पर मेघनाथ, कुम्भकरण वध, सुलोचना सती, रावण वध व राज तिलक तक की लीला का मंचन किया गया। वहीं स्कॉलर गुरुकुल एकेडमी चकरपुर, डॉयनेस्टी मार्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी, सरस्वती पब्लिक स्कूल छिनकी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर सीता के पात्र हिमांशु जोशी प्रथम, लक्ष्मण के पात्र प्रियांशु मेहता द्वितीय, राम के पात्र तुषार जोशी तृतीय तथा हनुमान के पात्र भगवान सिंह को चतुर्थ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल खत्री, गोपाल सिंह मेहता, लालमणी जोशी, पूरन जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज मेहता, मनोहर पाण्डेय, त्रिलोचन भट्ट, ग्राम प्रधान माया जोशी, जानकी जोशी, दीपा बिष्ट, त्रिलोक सिंह गैड़ा, सुरेश बोहरा, रमेश जोशी, भावना जोशी, गणेश तिवारी, चंदन सिंह, धीरेन्द्र भट्ट, परमजीत खनका, मनोज मेहता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें