ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरमृतक किसान के घर नेताओं का पहुंचना जारी

मृतक किसान के घर नेताओं का पहुंचना जारी

विकासखंड के हल्दी पचपेड़ा ग्राम सभा के कंचनपुरी गांव के कर्ज में डूबे किसान की खुदकुशी करने के बाद राजनीति शुरू हो गई। स्थानीय भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस के जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान...

मृतक किसान के घर नेताओं का पहुंचना जारी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 26 Jun 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासखंड के हल्दी पचपेड़ा ग्राम सभा के कंचनपुरी गांव के कर्ज में डूबे किसान की खुदकुशी करने के बाद राजनीति शुरू हो गई। स्थानीय भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस के जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान और विधायक करन सिंह मेहरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी सहित क्षेत्रीय नेताओं का मृतक किसान के घर आने का सिलसिला जारी है। कोई इसे सरकार की नाकामी मान रहा है तो किसी का सरकार से भरोसा उठ गया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। इधर, किसान नेता प्रकाश तिवारी ने गुरुवार से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री द्वारा सहायता की घोषणा न किए जाने से रोष है। इधर विभिन्न दलों के नेता मतृक किसान के घर पहुंचकर सांत्वना तो दे रहे हैं लेकिन मृतक के परिजनों का गुजर बसर कैसे होगा, इसकी कोई चिंता नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें