ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुररुद्रपुर के निजी स्कूल को कॉशन मनी लौटाने के निर्देश

रुद्रपुर के निजी स्कूल को कॉशन मनी लौटाने के निर्देश

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के निर्देशों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं। गुरुवार को डीईओ माध्यमिक डॉ. पीएन सिंह और बीईओ एमडी गौतम ने द...

रुद्रपुर के निजी स्कूल को कॉशन मनी लौटाने के निर्देश
Center,HaldwaniThu, 25 May 2017 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के निर्देशों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं। गुरुवार को डीईओ माध्यमिक डॉ. पीएन सिंह और बीईओ एमडी गौतम ने द ऑक्सफोर्ड एकेडमी और एमेनिटी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ माध्यमिक ने स्कूलों से री-एडमिशन फीस और कॉशन मनी संबंधी प्रपत्रों की जांच की और स्कूलों से इसका विवरण मांगा। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों से मिलकर उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी ली। डीईओ माध्यमिक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि एमेनिटी स्कूल में री-एडमिशन और कॉशन मनी का कोई मामला नहीं मिला। उन्होंने कहा द ऑक्सफोर्ड एकेडमी में भी री-एडमिशन फीस का तो कोई मामला नहीं मिला। लेकिन स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं से कॉशन मनी लेने की पुष्टि हुई है। इस पर स्कूल को नोटिस देकर तत्काल बच्चों से ली गई कॉशन मनी लौटाने के निर्देश दिये गये है। उधर, डीईओ माध्यमिक पीएन सिंह और बीईओ ने गुरुवार को श्री गुरुनानकपुरी देव सिख पब्लिक स्कूल नानकपुरी टांडा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया यहां भी किसी प्रकार की कोई अनिमत्ता नहीं मिली। शासन का पत्र प्राप्त होने से पहले छात्रों से कॉशन मनी ली गई थी। जिसे लौटाने के शिक्षा विभाग ने निर्देश दिये हैं। जल्द ही छात्र-छात्राओं से ली गई कॉशन मनी लौटा दी लाएगी। स्वाति जोशी, प्रधानाचार्या ऑक्सफोर्ड एकेडमी निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने को आठ टीमों का गठन रुद्रपुर। शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने को सीईओ डॉ. एमके सती ने जिले के लिए आठ टीमों का गठन किया है। यह टीमें निजी स्कूलों पर जाकर वहा रीएडमिशन, कॉशन मनी समेत अन्य अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर उसका तत्काल निवारण किया जा रहा है। 26 आरडीपी 13 पी- निजी स्कूल में प्रपत्रों की जांच करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें