किच्छा में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिंरगा लगाने की तैयारियां शुरू
किच्छा में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिंरगा लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को तिरंगा लगाने वाली फास्ट ट्रैक कंपनी ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में 153 फीट का गैल्बनाइज मैटेरियल पोल 3*5*5 फीट के...
किच्छा में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिंरगा लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को तिरंगा लगाने वाली फास्ट ट्रैक कंपनी ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में 153 फीट का गैल्बनाइज मैटेरियल पोल 3*5*5 फीट के चबूतरे पर खड़ा किया। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला एवं कोतवाल योगेश उपाध्याय ने नारियल फोड़ कर तिरंगा लगाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। करीब 4 महीने पहले पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने किच्छा में 28 लाख की लागत से तैयार उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा की घोषणा की थी।
फाउंडेशन तैयार होने के बाद बुधवार को दो क्रेनों ने 153 फीट ऊंचे पोल को खड़ा कर दिया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि तिरंगे के लिए नीचे खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा। पार्क का काम पूरा होने के साथ ही पोल पर तिरंगा फहराने का शुभारंभ कार्यक्रम किया जाएगा।