ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरशांतिपुरी में वन विभाग ने किया पौधरोपण

शांतिपुरी में वन विभाग ने किया पौधरोपण

राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी नंबर 2 में विद्यालय स्टाफ और डौली वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। शनिवार की सुबह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डौली वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी...

शांतिपुरी में वन विभाग ने किया पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 23 Jul 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी नंबर 2 में विद्यालय स्टाफ और डौली वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। शनिवार की सुबह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डौली वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी रेंजर अनिल कुमार जोशी, प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता व पीटीए अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने विद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से फल, फूल, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। रेंजर एके जोशी ने वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी, विश्वेश्वर प्रसाद, खुर्शीद अहमद, सत्येन्द्र नाथ दूबे, लीला देउपा, भगत मेहता, स्वेता रावत, प्रेमा बोहरा, सुरेश जोशी, मोहन सिंह कोरंगा व स्कूली बच्चे मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें