ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरआधार कार्ड केन्द्रों में अवैध वसूली के आरोप

आधार कार्ड केन्द्रों में अवैध वसूली के आरोप

भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि एजेंसियां शासन से तय दरों से कई गुना अधिक वसूली कर रहे हैं। इससे आम जनता...

आधार कार्ड केन्द्रों में अवैध वसूली के आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 19 Jul 2017 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि एजेंसियां शासन से तय दरों से कई गुना अधिक वसूली कर रहे हैं। इससे आम जनता में आक्रोश है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्र लोगों का उत्पीड़न करते हैं। नियम विरुद्ध वसूली कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक और अमरिया चौक पर यात्री शेड बनाने, महाराणा प्रताप चौक से बघौरी तक सड़क की मरम्मत करने की मांग रखी। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि आधार केन्द्रों की जांच कराई जाएगी। शुल्क पट्टिका लगवाई जाएगी। यहां नरेश कंसल, अजीत जोशन, महेश मित्तल, पवन बड़सीवाल, राजकुमार सिडाना, राजू हरियाणवी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें