ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरस्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

पंतनगर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति डा. जे कुमार ने गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। वहां मौजूद शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों...

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 16 Aug 2017 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पंतनगर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति डा. जे कुमार ने गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। वहां मौजूद शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को देश की सेवा के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। कहा कि बलिदानों की नींव पर हमारा भारत स्वतंत्र रूप से खड़ा है। इसके लिए पंतनगर इंटर कालेज, कैंपस स्कूल, बाल निलयम, विवि फार्म आदि विभिन्न केन्द्रों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कायक्रमों का आयोजन भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें