ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकिसानों की खराब हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: पंत

किसानों की खराब हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: पंत

प्रदेश के वित्त और गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि किसानों की दयनीय हालात के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जिसने राज्य को 44 हजार करोड़ के कर्ज में डुबोया है। पंत का सितारगंज पहुंचने...

किसानों की खराब हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: पंत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 05 Jul 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के वित्त और गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि किसानों की दयनीय हालात के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जिसने राज्य को 44 हजार करोड़ के कर्ज में डुबोया है। पंत का सितारगंज पहुंचने पर स्वागत किया गया। रामलीला भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि उन्नतशील बीज, खाद के लिए सस्ता ऋण देकर किसानों की हालात सुधारी जा रही है। उनकी उपज का उचित मूल्य किसान को मिले इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी प्रमुख समस्या है। कौशल विकास योजना से बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार राज्य हित में कड़े कदम उठा रही है। शराब बिक्री को नियंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भण्डारी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मण्डल अध्यक्ष डालचन्द राजपूत, कमल जिन्दल, आदेश चौहान, राकेश त्यागी, आदेश ठाकुर, जया जोशी, दया तिवारी, राजू हरियाणवी, नरेन्द्र बमराह मौजूद रहे। इधर, सिडकुल में सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने वित्त मंत्री का स्वागत किया और उद्योगों को लेकर समस्याएं रखीं। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश कुमार, आरके गुप्ता, बीके अग्रवाल, दुर्गेश मोहन, विनय डबराल, नीरज अवस्थी, केके राय, केके धीमान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें