ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसूखी व बैगुल नदी को गहरा करने का कार्य जारी

सूखी व बैगुल नदी को गहरा करने का कार्य जारी

क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए नदियों से सिल्ट हटाने का काम जारी है। सिंचाई विभाग के ईई संजय राज ने बताया कि नदियों से सिल्ट हटाकर गहरा किया जा रहा है। इससे जलस्तर बढ़ने पर पानी की निकासी सीधे हो...

सूखी व बैगुल नदी को गहरा करने का कार्य जारी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 28 Jun 2017 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए नदियों से सिल्ट हटाने का काम जारी है। सिंचाई विभाग के ईई संजय राज ने बताया कि नदियों से सिल्ट हटाकर गहरा किया जा रहा है। इससे जलस्तर बढ़ने पर पानी की निकासी सीधे हो जाये। बैगुल पुल के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में सिल्ट हटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि निकाली सिल्ट की नीलामी भी कराई जा रही है। इधर नदियों की बाढ़ सुरक्षा के तहत चैनलाइज के कामों का विधायक सौरभ बहुगुणा ने एसडीएम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सितारगंज व शक्तिफार्म क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें