ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

रेवड़ पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की मौत हो गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक केलाखेड़ा के पास...

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 26 Jun 2017 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रेवड़ पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की मौत हो गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक केलाखेड़ा के पास रेवड़ा पुल पर रविवार रात 9 बजे कार यूके 18 ई 8005 ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महेन्द्र सिंह निवासी रम्पुराकाजी केलाखेड़ा और 25 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र अनूख सिंह निवासी चंदनपुरा नंबर 3 थाना गदरपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक महिपाल निवासी काशीपुर को हिरासत में ले लिया। साथ ही दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र बाजपुर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर परमजीत को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरन उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घायल महेन्द्र का रिश्तेदार था। सूत्रों के मुताबिक घायल महेन्द्र आर्मी में है। छुट्टी पर अपनी सगाई के लिए घर रम्पुराकाजी आया हुआ था। 27 जून 2017 को उसकी सगाई होनी थी, लेकिन घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें