ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागVIDEO: केदारनाथ में सरस्वती नदी पर वैली ब्रिज तैयार, NIM के नाम एक और उपलब्धि

VIDEO: केदारनाथ में सरस्वती नदी पर वैली ब्रिज तैयार, NIM के नाम एक और उपलब्धि

केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। तीन महीने 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने केदारनाथ...

VIDEO: केदारनाथ में सरस्वती नदी पर वैली ब्रिज तैयार, NIM के नाम एक और उपलब्धि
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 12 Aug 2017 06:29 AM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। तीन महीने 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने केदारनाथ में सरस्वती नदी पर वैली ब्रिज तैयार कर लिया है। एक–दो दिन में इस पुल पर आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार को ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया।

केदारनाथ में केदारनाथ मंदिर से दांयी तरफ सरस्वती नदी पर इस साल मई से एनआईएम ने वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू किया। इस कार्य में निम के 30 मजदूर, 1 इंजीनियर और 1 सुपरवाइजर प्रतिदिन मेहनत करते रहे। पुल को तीन माह 10 दिन में तैयार किया गया। इस पुल के बनने से केदारनाथ से भगवान भैरवनाथ मंदिर तक आवाजाही काफी आरामदायक होगी। जबकि नदी को पार करने में खतरा भी नहीं होगा। यहीं नहीं केदारनाथ से हेलीपैड तक भी आवाजाही की जा सकेगी।

निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल पर एक दो दिन में पूरी तरह आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। बताया कि शुक्रवार को पुल का काम करीब-करीब पूरा कर दिया गया। वहीं निम ने इस स्थान के आसपास भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए। इधर, केदारनाथ में अब सभी जगहों से आवाजाही सुरक्षित हो गई है। एक ओर मुख्य प्रवेश मार्ग पर पक्का पुल निर्माण कर दिया गया है वहीं इस पुल के बनने से भी तीर्थयात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में निम की टीम केदारनाथ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में पुनर्निर्माण कार्य में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें