ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागतिलवाड़ा में नए लुक में नजर आने लगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस

तिलवाड़ा में नए लुक में नजर आने लगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस

केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा के करीब गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाऊस नए लुक में नजर आने लगा है। आपदा के बाद जहां जीएमवीएन के अधिकांश गेस्ट हाउस जमींदोस्त हो गए थे, वहीं कुछ सुरक्षित स्थानों पर...

तिलवाड़ा में नए लुक में नजर आने लगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागMon, 12 Jun 2017 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा के करीब गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाऊस नए लुक में नजर आने लगा है। आपदा के बाद जहां जीएमवीएन के अधिकांश गेस्ट हाउस जमींदोस्त हो गए थे, वहीं कुछ सुरक्षित स्थानों पर गेस्ट हाउसों को संवारने की कोशिश हुई है। तिलवाड़ा में एडीबी द्वारा 40 हट्स तैयार हो गई हैं जिनमें 30 के लिए निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से करीब 8 किमी की दूरी पर गढ़वाल मंडल विकास निगम का सुंदर गेस्ट हाउस तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए तैयार हो गया है। अब तक इस गेस्ट हाउस में कई तीर्थयात्री नई सुविधाओं का आनंद ले चुके हैं। जीएमवीएन के डीजीएम गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 8 करोड़ की लागत से यहां 52 हट्स का निर्माण किया जा रहा है। 40 कमरे बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि 12 पर काम चल रहा है। लैंड स्कैपिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यहां एक मल्टीपरपज हॉल भी तैयार किया जाएगा जिसमें शादी-समारोह के अलावा मेरिटेशन भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तिलवाड़ा के इस गेस्ट हाउस में प्रतिदिन करीब 104 लोग ठहर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें