ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीतीन महिला डाक्टर एक साथ अवकाश पर

तीन महिला डाक्टर एक साथ अवकाश पर

जेएम मयूर दीक्षित ने लगातार शिकायतें मिलने पर सिविल अस्पताल में छापा मारा। उन्हें तीन महिला डाक्टर अवकाश पर मिलीं। उन्होंने एक साथ तीन महिला डाक्टरों को अवकाश देने पर सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है।...

तीन महिला डाक्टर एक साथ अवकाश पर
Center,DehradunFri, 26 May 2017 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जेएम मयूर दीक्षित ने लगातार शिकायतें मिलने पर सिविल अस्पताल में छापा मारा। उन्हें तीन महिला डाक्टर अवकाश पर मिलीं। उन्होंने एक साथ तीन महिला डाक्टरों को अवकाश देने पर सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दो दिन में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी है। जेएम मयूर दीक्षित शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दवाओं का स्टॉक, स्टॉफ की उपस्थिति जांची। साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया। ओपीडी के निरीक्षण के बाद वे दवाई के गोदाम, सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, महिला ओपीडी और डिलीवरी रूम में गए। महिला ओपीडी के बाहर बैठे पुरुषों से जानकारी ली। इसके बाद महिला ओपीडी में तीन महिला डाक्टरों की तैनाती होने के बाद भी एक साथ तीनों को अवकाश देने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है। अस्पताल की साफ सफाई पर भी जेएम सख्त नाराज हुए। उन्होंने दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान प्राइवेट वार्ड में टूटे नल और बहते पानी पर स्टॉफ को भी सख्त हिदायत दी। किस काम की आशा हेल्प डेस्क आशा हेल्प डेस्क पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं से जेएम ने टीकाकरण की जानकारी पूछी। इस पर आशा ने चुप्पी साध ली। कई बार पूछने पर भी आशा ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने फटकार लगाकर कहा कि अपने काम के प्रति गंभीरता बरतें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें