ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसपा ने चार निकाले, साथ ही जिला कार्यकारिणी घोषित की

सपा ने चार निकाले, साथ ही जिला कार्यकारिणी घोषित की

समाजावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शेख अहमद जमां ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, प्रवक्ता काजी चांद, पूर्व महानगर अध्यक्ष सोनल प्रिंस और वसीम अहमद को...

सपा ने चार निकाले, साथ ही जिला कार्यकारिणी घोषित की
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 27 Jul 2017 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शेख अहमद जमां ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, प्रवक्ता काजी चांद, पूर्व महानगर अध्यक्ष सोनल प्रिंस और वसीम अहमद को हाईकमान के निर्देश पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की है। इसमें जिला प्रमुख महासचिव मौसम अली को बनाया गया है। नवीन कौशिक को जिला महासचिव, नईम अब्बासी को जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव की जिम्मेदारी नौ लोगों को दी गई है। इनमें अनीस खान, राधिका यादव, सेवाराम, सचिन त्यागी, मुकीम अहमद, अनिल शर्मा, जावेद अहमद, बाबूराम, रहीस अहमद शामिल हैं। कोमल रानी को जिला कोषाध्यक्ष, मंगता हसन को जिला कार्यालय प्रभारी, बबली चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष रुड़की, हुसैन अहमद को विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा, हाफिज जब्बाद को विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर बनाया गया है। जबकि उसमान अहमद, सुशील चौहान को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें