धार्मिक स्थल पर रहने वाले पर मारपीट का आरोप
धार्मिक स्थल पर रहने वाले व्यक्ति ने पूजा करने वालों से की मारपीट। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मंगलौर मार्ग पर धार्मिक स्थल पर एक व्यक्ति काफी समय से रहता है। लोगों का कहना है...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 24 Jun 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें
धार्मिक स्थल पर रहने वाले व्यक्ति ने पूजा करने वालों से की मारपीट। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मंगलौर मार्ग पर धार्मिक स्थल पर एक व्यक्ति काफी समय से रहता है। लोगों का कहना है वह पूजा करने वालों और राहगीरों के साथ मारपीट और पथराव करता है। इससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। भाजपा नेता अमित त्यागी व संजय कौशिक का कहना है कि शनिवार सुबह वह पूजा करने गए थे। उनका कहना है कि इसी दौरान धार्मिक स्थल पर रहने वाले व्यक्ति ने अभद्रता और मारपीट कर दी। इसमें संजय घायल हो गया। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।