ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपुलिस ने अंबेडकर पार्क स्थल पर निर्माण रुकवाया

पुलिस ने अंबेडकर पार्क स्थल पर निर्माण रुकवाया

भगवानपुर क्षेत्र के गांव टकाभरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भूमि पर जबरन निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष मौके पर...

पुलिस ने अंबेडकर पार्क स्थल पर निर्माण रुकवाया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 25 Jun 2017 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर क्षेत्र के गांव टकाभरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भूमि पर जबरन निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए निर्माण को रुकवाया तथा सीमांकन कराने के बाद ही निर्माण सुचारू करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए।थाना क्षेत्र के गांव टकाभरी में ग्रामीणों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें निर्माण कार्य के द्वारा प्रतिमा स्थल पर निकाले जा रहे छज्जे को ग्रामीण अपनी भूमि बताते हुए निर्माण को रोकने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने भूमि का सीमांकन होने तक निर्माण को रुकवा दिया। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए। भगवानपुर थाना अध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि अंबेडकर पार्क में निर्माण चल रहा था। जिसमें ग्रामीण अपनी भूमि पर निर्माण होने की बात कह रहा था। निर्माण को सीमांकन कराने तक रुकवा दिया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस निगरानी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें