ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल अस्पताल में रही मरीजों की भीड़

सिविल अस्पताल में रही मरीजों की भीड़

रुड़की। कार्यालय संवाददाता सिविल अस्पताल में सोमवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लेकिन डॉक्टरों के समय से ओपीडी संभालने के चलते मरीजों को बड़ी राहत मिली। अस्पताल में मरीजों की समस्या देखने के लिए सीएमएस ने भी...

सिविल अस्पताल में रही मरीजों की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 24 Jul 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की। कार्यालय संवाददाता सिविल अस्पताल में सोमवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लेकिन डॉक्टरों के समय से ओपीडी संभालने के चलते मरीजों को बड़ी राहत मिली। अस्पताल में मरीजों की समस्या देखने के लिए सीएमएस ने भी दो बार राउंड लिया। इससे डॉक्टरों के सहायक भी गायब रहे। सिविल अस्पताल में डॉ. एके मिश्रा ने चार्ज संभालते ही सख्ताई शुरू कर दी है। शनिवार को बैठक लेकर उन्होंने सभी डॉक्टरों को समय से ओपीडी में पहुंचने की सख्त हिदायत दी थी। साथ ही डॉक्टर के बाहर के सहायकों को रखने पर कार्रवाई को चेताया था। सोमवार सुबह सवा नौ बजे सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने अस्पताल का राउंड लिया। इस दौरान सभी डॉक्टर अपनी-अपनी ओपीडी में बैठे मिले। मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। सोमवार को दोपहर तक पांच सौ से अधिक पर्चे बनाए गए। इन मरीजों को भी डॉक्टर के यहां पर्चा लगाकर ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। ओपीडी में सात डॉक्टर बैठे थे। ऐसे में मरीजों को भी दिक्कत नहीं हुई। उधर, गर्भवती महिलाएं भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिल पाईं। ऐसे में उन्हें भी ओपीडी में तैनात डॉक्टरों ने देखा। वहां से उन्हें जांचें और अल्ट्रासाउंड आदि भी लिखा गया। उधर, कुछ डॉक्टरों के व्यक्तिगत सहायक भी अस्पताल से गायब रहे। डॉक्टरों की मदद के लिए फार्मेसी के छात्रों को लगाया गया है। सीएमएस बोले, करता रहूंगा औचक निरीक्षण सीएमएस डॉ.एके मिश्रा ने सभी को चेताया कि अस्पताल में औचक निरीक्षण चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि एमआर को डॉक्टर अपने कमरे में एक बजे के बाद ही आने दें। इससे पहले मरीजों की ही जांच होगी। बताया कि अस्पताल में वार्डों की समस्या को दुरुस्त करने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे मेट्रन, सफाई ठेकेदार, स्टोर कीपर, प्लंबर आदि के साथ राउंड लगाया जाएगा। वार्ड में मिलने वाली समस्याओं को तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके बाद रात आठ बजे इमरजेंसी के फार्मासिस्टों के साथ राउंड किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें