ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीदहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस

दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस

गंगनहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी तहसील निवासी मोनिका ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया...

दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 20 Sep 2017 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगनहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी तहसील निवासी मोनिका ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी चौबीस अप्रैल 2016 को शारदा नगर सहारनपुर निवासी आशीष के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज में कार आदि की मांग करने लगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने उसके प्रार्थना पत्र पर गंगनहर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति आशीष, ससुर मामचंद माहेश्वरी, सास सुमन माहेश्वरी, देवर अनिकेत और ननद प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें