ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशबाइक बंद होने पर चेन छोड़कर पैदल भाग निकले बदमाश

बाइक बंद होने पर चेन छोड़कर पैदल भाग निकले बदमाश

गंगा दर्शन के बाद पैदल घर लौट रही एक महिला की बेखौफ बदमाशों ने चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागते इससे पहले उनकी बाइक खराब हो गई। लोगों को एकत्रित होते देख बदमाश चेन और बाइक छोड़कर भाग...

बाइक बंद होने पर चेन छोड़कर पैदल भाग निकले बदमाश
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 20 Sep 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा दर्शन के बाद पैदल घर लौट रही एक महिला की बेखौफ बदमाशों ने चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागते इससे पहले उनकी बाइक खराब हो गई। लोगों को एकत्रित होते देख बदमाश चेन और बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार शाम गंगानगर निवासी एक महिला हरिद्वार रोड स्थित साईंघाट से वापस घर लौट रही थी। अखंड आश्रम की ओर से गंगानगर को जाने वाले रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की चेन खींच ली। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। इससे पहले की बदमाश भागते उनकी बाइक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हुई। इतनी देर में महिला का शोर सुनकर लोग बदमाशों की ओर दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सरेराह हुई घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि चेन मौके पर ही पड़ी मिली है। जिसे महिला को सौंप दिया है। बिना नंबर प्लेट की बाइक सिल्वर रंग की है। समीप ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर बाइक सवार बदमाश नजर आ रहे हैं। फुटेज के मुताबिक बाइक चला रहे बदमाश ने काली पेंट और सफेद रंग की कमीज और पीछे बैठे साथी ने काले रंग की जींस और आसमानी रंग की कमीज पहनी है। पीड़ित ने महिला ने अपना नाम नहीं बताया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी है। फोटो कैप्शन 21 आरएसके 33 घटनास्थल पर मिली चेन को दिखाती पीड़िता। फोटो कैप्शन 21 आरएसके 34 सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक सवार बदमाश।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें