ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेश गंगा में डूब रहे यात्री को बचाया

गंगा में डूब रहे यात्री को बचाया

लक्ष्मणझूला पुल के नीचे गंगा में नहा रहे यात्रियों के दल में शामिल एक व्यक्ति अचानक गंगा में डूबने लगा। वोट संचालकों की सतर्कता से यात्री को बचा लिया गया। इन दिनों बड़ी संख्या में बाहर से यात्री यहां...

 गंगा में डूब रहे यात्री को बचाया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 24 Jun 2017 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्ष्मणझूला पुल के नीचे गंगा में नहा रहे यात्रियों के दल में शामिल एक व्यक्ति अचानक गंगा में डूबने लगा। वोट संचालकों की सतर्कता से यात्री को बचा लिया गया। इन दिनों बड़ी संख्या में बाहर से यात्री यहां आए हुए हैं। यात्री गंगा तट पर सुरक्षित घाटों के अलावा ऐसी जगह भी गंगा में नहाने उतर रहे हैं जो कि खतरनाक हैं। कई बार ऐसे घाटों पर डूबने की घटनाएं हो चुकी है। शनिवार को हरियाणा से आए यात्रियों का एक दल लक्ष्मणझूला पुल के नीचे नहा रहा था। वोट संचालकों ने लाउड स्पीकर के जरिए उन्हें जगह को खतरनाक बताते हुए सुरक्षित घाट पर नहाने को कहा गया, लेकिन यात्रियों का दल चेतावनी की अनदेखी कर वहीं नहाने लगा। इस मौके पर यात्रियों के दल में शामिल अजमेर सिंह पुत्र रामजी लाल निवासी गांव पून्ना जिला कैथल हरियाणा डूबने लगा। मोटर वोट कांट्रेक्टर अंकुर भारत कुकरेजा और अर्पित कुकरेजा वोट चालक अनिल बंसल, सूरज शर्मा, संजय कश्यप, सुमित लांबा, संजय शर्मा, राजीव आर्य के साथ मौके पर पहुंचे और यात्री को डूबने से बचा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें