ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशलिफ्ट मांगने को मजबूर लोकल यात्री

लिफ्ट मांगने को मजबूर लोकल यात्री

चारधाम यात्रा में बसों के लगने के कारण लोकल यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। घंटों खड़े रहने के बाद भी यात्रियों को साधन नहीं मिल पा रहे हैं। लोकल यात्री लिफ्ट लेकर गंतव्य तक जाने को मजबूर...

लिफ्ट मांगने को मजबूर लोकल यात्री
Center,DehradunMon, 29 May 2017 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चारधाम यात्रा में बसों के लगने के कारण लोकल यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। घंटों खड़े रहने के बाद भी यात्रियों को साधन नहीं मिल पा रहे हैं। लोकल यात्री लिफ्ट लेकर गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं। चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लोकल रूट पर बसों का टोटा पड़ जाता है। श्रीनगर-कर्णप्रयाग और टिहरी-उत्तरकाशी रूट पर जितने वाहन सामान्य दिनों में चलते हैं उसके 10 फीसदी वाहन भी इन दिनों नहीं मिल रहे हैं। बसों के साथ ही छोटे वाहन भी यात्रा में लगे हुए हैं। चारधाम यात्रा के कारण कई छोटे रूटों सेवा भी बंद हो गई है। लोकल रूट के यात्री परिवहन साधन न मिलने के कारण परेशान हैं। लोकल यात्री बस अड्डे, सूमो स्टैंड के साथ ही नटराज चौक पर वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी साधन न मिलने पर लोकल सवारियां लिफ्ट मांगने को मजबूर हो रही हैं। अपने निजी वाहनों से जाने वालों और ट्रक चालकों से लोकल यात्री गंतव्य तक छोड़ने की गुहार लगाते हैं। कुछ को सफलता मिल जाती है तो कभी मायूसी हाथ लग रही है। लोकल यात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान मई-जून में हर साल इस तरह की समस्या उठानी पड़ती है। रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि चारधाम यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इसलिए लोकल रूटों पर बसों की कमी नहीं है। सोमवार को सभी रूटों पर बसें चलाई गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें