ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशवन विभाग ने पिंजरे में कैद बंदर को छुड़ाया

वन विभाग ने पिंजरे में कैद बंदर को छुड़ाया

हरिद्वार रोड स्थित एक आश्रम में अवैध रुप से पिंजरे में कैद किए गए बंदर को वन कर्मियों ने छुड़ाया। भनक लगने पर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को आश्रम कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। बहरहाल, वन विभाग...

वन विभाग ने पिंजरे में कैद बंदर को छुड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 13 Sep 2017 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार रोड स्थित एक आश्रम में अवैध रुप से पिंजरे में कैद किए गए बंदर को वन कर्मियों ने छुड़ाया। भनक लगने पर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को आश्रम कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। बहरहाल, वन विभाग ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वनक्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि हरिद्वार रोड पर राजस्थानी होटल के समीप नानकीमाई आश्रम में एक बंदर और उसक बच्चे को पिंजरे में कैद कर रखा है। वन दरोगा मंसाराम गौड़, राजबहादुर और पीआरडी जवान मौके पर पहुंचे और छानबीन करने पर उन्हें पिंजरे में बंदर और एक बच्चा कैद मिला। वनकर्मियों ने पिंजरे को खोलकर बंदर को अपने साथ लाए पिंजरे में रखा, जबकि बंदर का बच्चा भाग गया।आश्रम केयर टेकर सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बंदर घायलावस्था में मिला था। बंदर का बच्चा भी साथ था। उपचार के लिए बंदर को पिंजरे में रखा था। वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जंगली जानवर को पिंजरे में कैद करना नियम विरुद्ध है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें