ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेश पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

महिला कांग्रेस कमेटी ने हरेला के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने पौधरोपण का महत्व भी बताया। मंगलवार को महिला कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने ताप्ती नदी के किनारे हरेला...

 पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 01 Aug 2017 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला कांग्रेस कमेटी ने हरेला के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने पौधरोपण का महत्व भी बताया। मंगलवार को महिला कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने ताप्ती नदी के किनारे हरेला पर्व के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष मधु जोशी ने कहा कि हरेला पर्व का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक असंतुलन के प्रति जागरूक करना और इससे होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताना है। कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाना जरूरी है। इस दौरान ताप्ती नदी के किनारे फलदार व छायादार पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौके पर रजनी शर्मा, विद्यावती बिंद, चंद्रकांता जोशी, रेंजर गंगासागर नौटियाल, कविता चमोली, सुधा त्यागी, संतोषी जोशी, रंजन अंथवाल, मदन शर्मा, शैलेश जैन आदि उपस्थित थे। उधर, श्यामपुर खदरी में एकता मंच परिसर में विनोद विहार जनकल्याण समिति और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। मौके पर पूर्व प्रधान सुनीता रावत, रेंजर गंगा सागर नौटियाल, समिति अध्यक्ष कैप्टन गोविंद सिंह रावत, सुरेंद्र राणा, शगुन रावत, कुसुम जोशी, सरस्वती गौदियाल, धनीराम, पदम सिंह रावत, राजवीर कठैत, ममता, बीना भट्ट, कांति डबराल आदि उपस्थित थे। उधर, भाजपा युवा मोर्चा मुनिकीरेती मंडल ने भजनगढ़ में पौधरोपण किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कुकरेती, शुभम बेलवाल, सुरेन्द्र रतूड़ी, मनोज मलासी, मनीष कुकरेती, अभिषेक शर्मा, राज किशोर, सरस्वती जोशी, शांति गौड, मीना गौड, चंडी प्रसाद, दिनेश कोठियाल, सुनील कंडवाल, मयंक बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें