ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगररामनगर में पंखे से लटकर किशोर ने दी जान

रामनगर में पंखे से लटकर किशोर ने दी जान

परिजनों की गैरमौजूदगी में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भवानीगंज निवासी...

रामनगर में पंखे से लटकर किशोर ने दी जान
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरSat, 16 Sep 2017 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

परिजनों की गैरमौजूदगी में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भवानीगंज निवासी रोशन लाल मजदूरी करने के लिए शनिवार सुबह ही घर से चला गया। वह दोनों बेटे विवेक(11) और शुभम को घर पर छोड़ गया। इसी बीच उसके छोटे बेटे विवेक (11) ने कमरे में फंखे के कुंडे पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान उसका बड़ा बेटा शुभम सो रहा था। आहट होने पर जब उसकी आंख खुली तो उसने विवेक को कुंडे से लटका देख रस्सी काटी। इसके बाद उसने अपने मकान मालिक और पड़ोसियों को इसकी जानकारी देने के साथ पिता को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पर एसएसआई कवींद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली, लेकिन किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। एसएसआई ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया रोशन लाल मूल रूप से चंदोसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी पत्नी सुनीता देवी कुछ दिन पहले ही अपने मायके बनारस गई हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें